सर्व ब्राह्मण समाज और भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से मंगलवार शाम 4 बजे जालोरी गेट से घंटाघर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व दोपहर तीन बजे फतेहपाल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन एवं आरती होगी। संयोजक कमल जोशी ने बताया कि जालोरी गेट पर शोभायात्रा की रवानगी से पूर्व संतों के सान्निध्य में समाज के गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद ढोल नगाड़ों व गाजों-बाजों के साथ शोभायात्रा जालोरी गेट से खांडा फलसा, आडा बाजार, सर्राफा बाजार, सिटी पुलिस, कटला बाजार होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर विसर्जित होगी। सचिव गोपाल मूथा ने बताया, कि शोभायात्रा में युवा दुपहिया वाहनों पर अग्रिम पंक्ति में रहेंगे। वहीं ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के लोगों की विशेष भागीदारी रहेगी।
परशुराम जयंती महोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज आज निकालेगा शोभायात्रा