श्रीमाली ब्राह्मण समाज का लघु रुद्राभिषेक आज

जोधपुर | ब्रह्मपुरी स्थित श्री मध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण महोत्सव के तहत श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधुओं की ओर से शनिवार सुबह 10.30 बजे लघु रूद्राभिषेक किया जाएगा। विक्रांत दवे ने बताया कि 'लघु रूद्राभिषेक' श्रीमाली ब्राह्मण पंडितों द्वारा करवाया जाएगा। साथ ही मंदिर में श्रृंगार के बाद सायं 7.30 बजे महाआरती के पश्चात प्रसादी होगी।